पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव नतीजों पर रोक

 

चंडीगढ़.: माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के जस्टिस श्री त्रिभुवन दहिया जी ने नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (NFI) के चुनाव के नतीजों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी एडवोकेट अमनिंदरप्रीत सिंह चंडीगढ़ और एडवोकेट नवराज सिंह माहल बरनाला ने दी है। उन्होंने कहा कि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव प्रक्रिया के नतीजों को लेकर स्थिति आगे के कोर्ट के आदेशों के अधीन रहेगी।

उन्होंने बताया कि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव और मतदान प्रक्रिया के दौरान पैदा हुए विवाद को लेकर शिकायतकर्ता जगदीश कुमार मित्तल IPS पूर्व IG (P) द्वारा मामला माननीय हाई कोर्ट पहुंचा था, दायर हुई याचिका नंबर CWP-24929-2026 के आधार पर हुई सुनवाई के बाद माननीय अदालत ने NFI के चुनाव नतीजों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। एडवोकेट अमनिंदरप्रीत और एडवोकेट माहल ने कहा कि हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों के चुनाव के नतीजों को लेकर आगे की स्थिति कोर्ट की कार्रवाई पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करना ज़रूरी है और अगली सुनवाई के दौरान मामले के बाकी कानूनी और तथ्यात्मक पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि नेटबॉल से जुड़े खिलाड़ियों, अधिकारियों और अलग-अलग राज्य इकाइयों की नज़रें अब हाईकोर्ट की आगे की कार्रवाई पर टिक गई हैं। चुनाव नतीजों को लेकर स्थिति कोर्ट के अगले आदेश के बाद ही साफ़ होने की संभावना है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share