1 वोट से हारी भाजपा उम्मीदवार ने मोहाली प्रशासन पर लगाए सरकार के अधीन काम करने और धक्केशाही के आरोप

चंडीगढ़:-मोहाली के अधीन आते गाँव बल्लोमाजरा (वार्ड नम्बर 47) से नगर निगम चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार सुखदीप कौर ने चुनाव परिणाम के दौरान मोहाली प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही और सरकार के अधीन काम करने के आरोप लगाए हैं।
सुखदीप कौर ने मोहाली प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गत दिवस 29 मई को आए चुनाव परिणाम के दौरान उन्हें आप उम्मीदवार परमिंदर कौर से 1 वोट से हारे घोषित किया गया। 1624 पोल हुई वोट में उन्हें 424 वोट मिले, जबकि परमिंदर कौर को 425 वोट हासिल हुई और उसे विजयी घोषित कर दिया गया। उन्होंने इस को लेकर आर ओ (एस डी एम) दमनदीप कौर व शमिंदर सिंह और अन्य से काउंटिंग को लेकर आपति जताई। लेकिन आर ओ दमनप्रीत कौर ने उनकी एक न् सुनी और पुलिस प्रशासन को बोलकर उन्हें धक्के मार कर हाल से बाहर करवा दिया। उन्होंने बड़ा शोर मचाया और प्रशासन और पुलिस बल द्वारा की गई धक्केशाही के खिलाफ खूब शोर मचाया। लेकिन कोई हल नही निकला।

सुखदीप कौर ने बताया कि सरकार की धक्केशाही इतनी जबरदस्त रही कि उन्होंने विजेता उम्मीदवार को दिए विनिंग सर्टिफिकेट में उनके हस्ताक्षर करवाना ही मुनासिब नही समझा। उन्होंने कहा कि इन निगम चुनावों में सरकार की तरफ से पूरी तरह धक्केशाही और गुंडागर्दी की गई है। आप सरकार ने अपने उम्मीदवारों को जिताने में कोई कसर नही छोड़ी। सरकार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की पूरी मदद ली है।

उन्होंने मांग की कि उनके वार्ड में पुनः से निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएं। जिससे कि सही और उचित उम्मीदवार ही जीते।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share