पीएसओ-गनमैन समुदाय को एक मंच प्रदान करने हेतु पीएसओ-गनमैन ट्राईसिटी एसोसिएशन का गठन किया : मनदीप सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया

  • वारदात हो जाने पर पीएसओ-गनमैन के फंसने तथा नकली हथियारों तथा आर्मी एवं पुलिस की वर्दियों की सुलभ उपलब्धता की समस्या बारे अधिकारियों को आगाह किया
  • पीएसओ एवं गनमैन को अपॉइंटमेंट लेटर और आइडेंटिटी कार्ड जारी करना अनिवार्य करने की मांगे उठाईं

चण्डीगढ़ : पीएसओ-गनमैन समुदाय द्वारा पीएसओ-गनमैन ट्राईसिटी एसोसिएशन का गठन किया गया है जिसके तहत मनदीप सिंह को संस्था का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। आज यहाँ चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए मनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए सरनजीत सिंह को महासचिव नियुक्त किया है जबकि जसवीर सिंह को उपाध्यक्ष, सतनाम सिंह को कोषाध्यक्ष, सिकंदर सिंह को सचिव, रमनदीप सिंह को संयुक्त सचिव, बूटा सिंह को प्रेस सचिव, कैप्टन सुखविंदर सिंह को चेयरमैन, दिलाबग सिंह को उपाध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन, तजिंदर सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी तथा भूपिंदर सिंह व जसविंदर सिंह को सलाहकार बनाया है। इनके अलावा मनप्रीत सिंह, दर्शन सिंह व कुलविंदर सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पीएसओ और गनमैन सेवा से जुड़े सभी साथियों को एक मंच पर एकजुट करना है। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समुदाय से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को उचित मंच पर उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
एसोसिएशन के प्रधान मनदीप सिंह ने बताया कि एसोसिएशन संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष सदस्यों की जायज समस्याओं एवं मांगों को उठाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था के साथ लगभग 500 सदस्य जुड़ें हैं और इनमें से अधिकतर पुलिस, सेना अथवा अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत हैं

पीएसओ-गनमैन समुदाय के सम्मुख दरपेश समस्याएं

मनदीप सिंह ने पीएसओ-गनमैन समुदाय के सम्मुख दरपेश समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि यदि कोई वारदात हो जाती तो उसमें मालिक तो बच निकलते हैं, परन्तु पीएसओ गनमैन फंस जाते हैं और उनका हथियार भी जब्त कर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह ये है कि जहाँ पीएसओ एवं गनमैन काम करते हैं, वहां मालिक लोग उन्हें न तो कोई अपॉइंटमेंट लेटर देते हैं और न ही कोई आइडेंटिटी कार्ड ही जारी करते हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बाबत ऐसे नियम बनाए जाने चाहिए जिनमें मालिकों द्वारा पीएसओ एवं गनमैन को अपॉइंटमेंट लेटर और आइडेंटिटी कार्ड जारी करना अनिवार्य करने के साथ-साथ उनका बीमा भी कराना आवश्यक हो।

मनदीप सिंह ने आगे बताया कि पंजाब में लाइसेंस के नवीनीकरण में अनावश्यक रूप से 3-4 महीने का समय लग जाता है। उन्होंने सरकार से इस तरफ भी ध्यान देने का आग्रह किया।

मनदीप सिंह ने नकली हथियारों तथा आर्मी एवं पुलिस की वर्दियों की सुलभ उपलब्धता की समस्या की तरफ भी अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए मांग की कि इस तरफ भी कड़ी निगरानी रखे जाने की अति आवश्यकता है।

संस्था द्वारा किए जाने वाले समाजसेवा के कार्य

मनदीप सिंह ने बताया उनकी संस्था द्वारा हर साल 3 ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाने और 15 हज़ार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share