Chandigarh, 30 अगस्त 2026 – पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जगमोहन सिंह ने आज सेक्टर- 45, वार्ड नंबर 34 में “पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ” अभियान के तहत पौधे बाटे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के विजयपाल प्रधान और जगमोहन सिंह जी ने कहा कि “बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करे तो हम अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। पेड़ ही जीवन हैं।”
इस पौधा रोपण कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
क्षेत्रवासियों ने जगमोहन सिंह जी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
