डुप्लिकेट उत्पादों के खिलाफ दुकानदारों को किया जागरूक

मोहाली, 1 सितंबर। फेडरेशन ऑफ रिटेलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पंजाब शाखा, मोहाली एसोसिएशन की ओर से मंगलवार शाम फेज-1 स्थित होटल ग्लैड्स के सभागार में दुकानदारों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 60 दुकानदारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम मिलन गौड़ ने की। कार्यशाला में श्री मुकेश कुमार तिवारी ने दुकानदारों को डुप्लिकेट और नकली उत्पादों से होने वाले नुकसान तथा ऐसे उत्पादों की पहचान के संबंध में जानकारी दी।

मोहाली एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वरुण ने कहा कि कई दुकानदार अनजाने में डुप्लिकेट उत्पाद बेच देते हैं। ऐसी कार्यशालाओं के माध्यम से व्यापारियों को नकली उत्पादों के बारे में जागरूक करने और उन्हें सावधान रहने की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी को नकली और टैक्स चोरी से जुड़े उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। देश की आर्थिक प्रगति के लिए कर व्यवस्था का पूरी तरह पालन करना बेहद आवश्यक है।

फेडरेशन ऑफ रिटेलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो पिछले कई वर्षों से देशभर में दुकानदारों के हितों के लिए कार्य कर रही है। मोहाली एसोसिएशन भी पिछले सात वर्षों से दुकानदारों के हितों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share