मोहाली। एयरो सिटी के ब्लॉक सी स्थित कोठी नंबर 2914 में नवनूर सिंह का जन्मदिन परिवार के सदस्यों ने खुशी और उत्साह के साथ मनाया। नवनूर सिंह का जन्म 18 सितंबर 2019 को हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर उनके माता-पिता भूपिंदर सिंह और जसप्रीत कौर सहित परिवार के सदस्यों ने नवनूर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान परिवार में खुशी का माहौल रहा। केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा सभी ने नवनूर के स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना की। परिवारजनों ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
नवनूर सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
