ट्राईसिटी सीनियर सिटीजंस सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक सम्पन्न,

  • वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण पर बना विशेष प्लान

चंडीगढ़: (11 अक्टूबर) ट्राईसिटी सीनियर सिटीजंस सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक का आयोजन चेयरमैन राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर 50 स्थित सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर) में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा की गई और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही बुजुर्गों के कल्याण और समाज सेवा से जुड़ी आगामी योजनाओं को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।
संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील शर्मा और बलदेव राज खुराना ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समाज सेवा, बुजुर्गों की सुरक्षा और उनके कल्याण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को एक सुरक्षित, बेहतर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
इस अवसर को और अधिक जीवंत बनाने के लिए बैठक में सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आज की बैठक में मुख्य रूप से पी के शर्मा, राकेश पूरी, अनुज महाजन, अशोक कुमार वशिष्ठ, अश्वनी मुंजाल, वरिंदर कुमार सहित सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों व गणमान्य नागरिकों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन वितरित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share