चंडीगढ़: ( )पंजाब ललित कला अकादमी, सेक्टर 16 में चल रही तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’ का आज भव्य समापन हो गया। डॉ. पुष्पिंदर कौर, ‘सोशल सब्सटेंस’ संस्था और ‘कला फ्यूजन’ चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कला प्रदर्शनी में कला के कई अनूठे रंग देखने को मिले।समापन समारोह के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और उनकी पत्नी नाज़नीन शिफा रहे। गरिमामयी उपस्थिति के रूप में
एच.एस. लक्की अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी परमिंदर कौर छीना और पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार वाई. पी. वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर रविंदर शर्मा (वाइस चेयरमैन, कलाका चंडीगढ़), डॉ. रूपिंदर कौर (चीफ मेडिकल ऑफिसर, पीयू), साधना संगर (फाउंडर प्रेसिडेंट, इंडियन कंटेम्पररी वुमन आर्टिस्ट – वी ग्रुप), पुनीत मदान और संयोजक डॉ. अरुण बंसल सहित कला और साहित्य जगत की कई दिग्गज हस्तियाँ शामिल हुईं। समारोह के दौरान विख्यात वायलिन वादक मनदीप सिंह की सुरीली प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।इस तीन दिवसीय वैश्विक प्रदर्शनी में भारत और विदेशों के 64 से अधिक पेशेवर और उभरते कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण अनुकूलता) को बढ़ावा देते हुए चारकोल आर्ट, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट, रेजिन आर्ट, स्कल्पचर, माइक्रो मोज़ेक वर्क, टेक्सटाइल वेस्ट आर्ट वर्क, मंडला आर्ट और पेपर मैशे आर्ट वर्क जैसी विभिन्न विधाओं के खूबसूरत स्टॉल लगाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।
सांसद मनीष तिवारी की मौजूदगी में संपन्न हुई ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’
