चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 15, चंडीगढ़ के 9वीं कक्षा के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को एथलेटिक्स क्लब, सेक्टर 7, चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ और साउथ जोन टूर्नामेंट के अंतर्गत हुई थी।
अंडर-16 बालक वर्ग में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया:
1. जैवलिन थ्रो – 50.06 मीटर – स्वर्ण पदक
2. लॉन्ग जंप – 4.29 मीटर – स्वर्ण पदक
3. रिले रेस – 4×100 मीटर – स्वर्ण पदक
लक्ष्य पिछले दो वर्षों से कोच अमरजीत सर के मार्गदर्शन में एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य और कोच ने लक्ष्य की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लक्ष्य के पिता नारायण और माता सुमन ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव से संबंध रखने वाले नारायण परिवार ने कहा कि वह छोटी सी कैंटीन चलाते हैं और चाहते हैं कि उनका एक ही बच्चा है जो पढ़ाई के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अपना, अपने राज्य का और अपने देश का नाम रोशन करें।
