चंडीगढ़ के कैम्बवाला में भव्य कलश यात्रा के साथ ‘धेनुमानस गौकथा’ का शुभारंभ

  • पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज के मुखारविंद से 4 से 10 अक्टूबर तक बहेगी गौ-कथा की रसधारा
  • पितृ पक्ष के पावन अवसर पर रोजाना दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा कथा का आयोजन

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर:
श्री गोपाल गोलोक धाम रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट शाखा कैम्बवाला चण्डीगढ़ द्वारा पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) के पावन अवसर पर सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौकथा’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह कथा
पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज के मुखारविंद से 4 से 10 अक्टूबर तक बहेगी गौ-कथा की रसधारा

कथा रोजाना दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी।
कथा आयोजन के उपलक्ष्य में आज एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सकेतरी शिव मंदिर से शुरू होकर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और ‘जय गोमाता’ के गगनभेदी जयघोष के साथ कथा स्थल श्री गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला के परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कलश यात्रा के समापन के बाद कथा स्थल पर सुंदर भजन-कीर्तन और कथा प्रवचन गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धेनुमानस गौकथा का रसपान कराया और कार्यक्रम के अंत में गौ माता की महाआरती की गई और उपस्थित समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share