श्रीगुरुमाणिकनाथ सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी का कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ाया

 

चंडीगढ़, 6 जुलाई 2026। श्रीगुरुमाणिकनाथ सेवा समिति की बैठक सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में समिति के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इस बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाते हुए जून 2027 तक करने का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र शर्मा बताया कि बैठक में श्री लक्ष्मण सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, मकान सिंह भण्डारी तथा आनन्द प्रसाद शर्मा को समिति का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ के लिए कमला उनियाल एवं सुनीता भट्ट को सलाहकार मनोनीत किया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी 9 अगस्त 2026 को गढ़वाल भवन, सेक्टर-29, चंडीगढ़ में “एक शाम श्रीगुरुमाणिकनाथ जी के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बाबा श्रीगुरुमाणिकनाथ जी के गुणगान, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में प्रधान रणबीर सिंह नेगी, महासचिव सुन्दर लाल नौटियाल, आर.सी. जोशी, बीरपाल सिंह नेगी, आनन्द प्रसाद शर्मा, आलम सिंह, ज्वाला भण्डारी, रोशन लाल बड़ोनी, बलवीर सिंह रावत, भरपूर सिंह, चंडी प्रसाद ममगाई, महेन्द्र सिंह, श्रीमती सुनीता भट्ट, कमला उनियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, रमेश प्रसाद फोंदणी, मकान सिंह भण्डारी, बृजमोहन फोंदणी, दशरथ सिंह नेगी, शोभन सिंह नेगी, मैहताब सिंह भण्डारी तथा बी.डी. उनियाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share