चंडीगढ़ नारी एकता संगठन ने स्थापना दिवस मनाया

चंडीगढ़ नारी एकता संगठन ने सैक्टर चालीस के सामुदायिक केद्रं में चौथा स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवंम् धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एरिया कौंसलर श्रीमति गुरबख्श रावत एवम सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह कार्यक्रम मे पहुंचे इस अवसर पर संगठन प्रधान राजेश कुमारी ने आए हुए सभी मेहमानों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और प्रसिद्ध कवियत्री विमला गुगलानी ने बख़ूबी मंच संचालन किया तथा कोषाध्यक्ष डा़ अनीता अग्रवाल ने मंच की सालाना गतिविधियों से अवगत करवाया।
प्रोग्राम की शुरूआत रीटा सेठी के भजन से हुई। सरला,अरूणा, मनदीप, गुरमीत, निर्मल वर्मा, उषा चावला, नेहा , मंजुषा, मंजुला ,शशी जैन ने हिंदी, पंजाबी में खूबसूरत गीत गाए। कविवर प्रेम विज , राज विज और शिक्षा विद डा़ विनोद शर्मा की स्नेहमयी उपस्थिति से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भी आ गया। और कंचन भल्ला ने अपनी कामेडी से खूब हंसाया। सुप्रीम सीनियर सिटीजन से पधारे बेदी, महता और सलारिया तथा अजीत ने करौके से ताल मिलाकर दिलकश नगमें पेश किए और प्रधान वी. के. शर्मा , मंदिर प्रधान अरोड़ा जी , पूजा ,कमलेश भट्ट और विनय लूथरा ने संगठन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्मों से समाज सेवा और मेलजोल की भावना को बढ़ावा मिलता है। वीना अरोड़ा ने कविता पेश की। गुरदीप, राजेश, राखी के डांस और कैलाश, संतोष, शशी , रचना, पिंकी, सतिंद्र, प्रीति, हरमीत, सुनीता के गिद्धे ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। सुधीर,अनूप सरीन , कृष्णानंद पांडे,हेमा पांडे,सुनीता और महेंद्र नाथ पांडे , सुधीर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रकृति के नियमानुसार संगठन की परलोकगमन कर गई बिछुड़ी पवित्र आत्माओं की शांति के लिए दो मिंट का मौन रखा।
इस सारे कार्यक्रम की सफलता में सरला, मीनू, नेहा, राज, गुरदीप कौर,पवना, सुषमा, का विशेष सहयोग रहा। अंत में आए हुए मेहमानों का गुरदीप कौर ने धन्यवाद कर लंच वितरित किया गया

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share