अनुकम्पा के आधार पर 92 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर भाजपा अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे कर्मचारी, मल्होत्रा ने किया स्वागत

  • 22 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, कर्मचारियों ने भाजपा व प्रशासक का जताया आभार

चंडीगढ़, 21 नवंबर 2026।

अनुकम्पा के आधार पर चंडीगढ़ नगर निगम के 92 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद आज नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्डा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा के निवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री मल्होत्रा ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी साझा की।

मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा शहर के हर वर्ग के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक दिलाने, डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की समस्या के समाधान और स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित करने जैसे कदम इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्डा ने कहा कि कर्मचारी पिछले 22 वर्षों से इस मांग के लिए संघर्ष कर रहे थे और इसके लिए कई बार शहर बंद तक करना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस पर पहले झूठे वादे करने और अब इस उपलब्धि का श्रेय लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया। चड्डा ने इस मांग को पूरा करने के लिए भाजपा और चंडीगढ़ के प्रशासक का आभार व्यक्त किया

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share