ओआरसी सैनिक अकादमी, ढकोली परिसर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व

‘राखी मेकिंग प्रतियोगिता 2026’ में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
ढकोली। ओआरसी सैनिक अकादमी, ढकोली परिसर में रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अकादमी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपरा तथा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान ‘राखी मेकिंग प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता एवं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आकर्षक राखियां तैयार कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अकादमी की छात्राओं ने पूजा थाल सजाकर अपने साथी छात्रों को तिलक लगाया और राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अकादमी के निदेशक श्री रणजीत रंजन झा एवं निदेशिका श्रीमती ऋचा झा ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है, जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के संकल्प को दर्शाता है। ओआरसी सैनिक अकादमी केवल सैनिक बनने की शिक्षा ही नहीं देती, बल्कि अच्छे नागरिक के निर्माण के लिए संस्कार एवं चरित्र निर्माण पर भी विशेष बल देती है।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share