जय जवान जय किसान पार्टी ने कुलवीर कपूर को खरड़ का हल्का इंचार्ज बनाया*

जय जवान जय किसान पार्टी ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने ऑल इंडिया रेडियो, चंडीगढ़ की सेवानिवृत्त सीनियर ब्रॉडकास्टर, अभिनेत्री और समाजसेवी श्रीमती कुलवीर कपूर “शन्नो” को खरड़ हलके का इंचार्ज नियुक्त किया है।

श्रीमती कुलवीर कपूर ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जय जवान जय किसान पार्टी का दामन थामा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मेजर आरपीएस मल्होत्रा ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, “सुश्री कुलवीर कपूर एक पढ़ी-लिखी, अनुभवी और सम्मानित हस्ती हैं। समाज की भलाई के लिए उनका समर्पण सराहनीय है। उनके पार्टी में शामिल होने और खरड़ की जिम्मेदारी मिलने से हम गर्व महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में खरड़ में पार्टी और मजबूत होगी।”

इस अवसर पर श्रीमती कुलवीर कपूर ने कहा कि उन्होंने यह फैसला सोच-समझकर लिया है।
“जय जवान जय किसान पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सैनिकों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की असली आवाज़ उठाती है। मैं खरड़ की जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगी।”

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share