चंडीगढ़, 27 जून। सेक्टर-35 स्थित हारमोनी होम्स रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को सेक्टर 35/43 की सड़क के किनारे श्रद्धा एवं सेवा भाव से छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडी मिट्ठी लस्सी, लाहोरी जीरा तथा केले वितरित किए गए।
छबील में सोसायटी की प्रधान अनीता जोशी, महासचिव सुदर्शन पराशर, शैली गर्ग, उपप्रधान योगिंदर गोयल, समाजसेवी अनूप सरीन, प्रदीप कुमार पुरी, हरेंद्र सिन्हा, पायलट सिंह, अशोक कपिला सहित अन्य सेवादारों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर सेवा की।
सोसायटी पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, सद्भावना और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
