हरियाणा दिवस धूम धाम से मनाएगी जाट सभा
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026: जाट सभा चंडीगढ़ और पंचकुला द्वारा आज सेक्टर 27-ए स्थित जाट भवन में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच करवाई और डॉक्टरों की टीम से उचित परामर्श लिया। इस शिविर में ‘मिर्चियाज़ हॉस्पिटल’ द्वारा फ्री आई चेकअप कैंप और ‘शालबी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ द्वारा फ्री डेंटल एवं जनरल चेकअप कैंप लगाया गया। शिविर के दौरान मरीजों के ब्लड प्रेशर (BP), शुगर और अन्य आवश्यक टेस्ट भी पूरी तरह निःशुल्क किए गए।
इस अवसर पर जाट सभा चंडीगढ़ और पंचकुला के अध्यक्ष डॉ. एम.एस. मलिक, डीजीपी, हरियाणा (सेवानिवृत्त) ने शिविर के सभी डॉक्टर और स्टाफ को धन्यवाद कर समानित किया आगामी कार्यकर्म की जानकारी देते बताया की हरियाणा दिवस को जाट सभा चंडीगढ़ में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस भव्य समारोह में चंडीगढ़ के माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनके द्वारा भवन में नई लिफ्ट का उद्घाटन किया जाएगा।
