आर्टिस्ट वेलफेयर ग्रुप चंडीगढ़ द्वारा छबील का आयोजन किया गया ग्रुप के चेयरमेन संजीव ठाकुर ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काले चने और मीठे पानी की छबील सेक्टर 42 बी के गुरुद्वारा साहिब और कम्युनिस्ट सेंटर के पास लगाई गई इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों ने सुबह गुरद्वारा साहिब में 10.30 बजे ग्रुप के सभी सदस्यों और उनके परिवारों की तंदरुस्ती के लिए आर्टिस्ट वेलफेयर ग्रुप ने अरदास कराई और उसके बाद काले चने का प्रसाद और मीठे पानी की छबील की सेवा शाम 5 बजे तक सभी ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा करवाई इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे
