Chandigarh
अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर यज्ञ करके मानव कल्याण, आध्यात्मिक एकता, वैश्विक शांति और सद्भावना स्थापित करने हेतु युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विश्वभर के लगभग पांच करोड़ साधकों याजकों ने निश्चित समय पर सामूहिक रूप से यज्ञों का आयोजन किया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी उमा शंकर शर्मा और यशपाल तिवारी ने बताया कि देवभूमि हरिद्वार में स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर विदेश में सामूहिक गायत्री महायज्ञ संपन्न करते हुए कहा कि इस वैश्विक महायज्ञ सकारात्मक ऊर्जा, पर्यावरण संवर्धन और जलवायु शुद्धि तथा वसुधैव कुटुंबकम् की मूल भावना को साकार करने की दिशा में एक आध्यात्मिक प्रयास है।
गायत्री मानस चेतना केन्द्र तथा नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर सारंगपुर चंडीगढ़ के मुख्य व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि पिछले लगभग सात वर्षों से निरंतर हर रविवार को साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग सपरिवार यज्ञ करते हैं। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ की महत्वपूर्ण विशेषता है कि इसमें छोटे छोटे बच्चों से लेकर वयोवृद्ध याजक तक बिना किसी भेद भाव के श्रद्धापूर्वक नियमितता से भाग लेते हैं। हर रविवार को यज्ञ के उपरांत भोजन भंडारा लगाया जाता है जिसमें लगभग ढाई तीन सौ लोग भोजन ग्रहण करते हैं।
