“पोस्टकार्ड अभियान” चलाया गया। इस अभियान के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को लिखित संदेश भेजा कि नारी शक्ति अधिनियम 2023 संसद से सर्वसम्मति से पारित होकर कानून बन चुका है, उसे सरकार तुरंत तुरंत लागू करे । देश भर के कोने कोने से महिलाएँ ये कार्ड पोस्ट कर रही हैं ।
सिग्नेचर अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमे दस लाख महिलाओं के सिग्नेचर प्रधानमंत्री जी को भेजने का महिला कांग्रेस का टारगेट है ।
कार्यक्रम में अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का कार्य किया है। पंचायतों और नगरपालिकाओं में 33% महिला आरक्षण की व्यवस्था को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।
महिला कांग्रेस ने इस पोस्टकार्ड अभियान के प्रमुख मांगों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को शीघ्र लागू करना और एसटी तथा एससी वर्ग की महिलाओं के साथ ओ बी सी महिलाओं को आरक्षण देना शामिल है।
इसके अलावा विशेष मांग के रूप में वर्तमान 543 लोकसभा सीटों में महिलाओं के लिए पर्याप्त आरक्षण सुनिश्चित करने की बात कही गई, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं संसद में पहुंच सकें। महिला कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री देश की आधी आबादी की आवाज़ को सुनते हुए उनके सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
उपस्थित
अल्का लांबा ,
अध्यक्ष अखिल भारतीय महिला कांग्रेस
नंदिता हूडा अध्यक्ष चंडीगढ़ महिला कांग्रेस
सफ़िया ज़ुबेर महासचिव AIMC
डॉ साक्षी सचिव AIMC
सभी सीनियर महिला नेता
प्रेमलता पार्षद
तरुणा मेहता पार्षद ( पूर्व डिप्टी मेयर)
अनिता शर्मा पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस
कमलेश बनारस पूर्व मेयर चंडीगढ़
कुलजीत कौर, माया देवी, ममता राणा,ओमवती, रेणु छाबड़ा , सुमन वैद
