हंसराज क्रिकेट अकादमी, पंचकूला और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने- अपने लीग मैच जीते

हंसराज क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने लीग मैच जीते। यह टूर्नामेंट आज ट्राई सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। आज के पहले लीग मैच में हंसराज क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने आर. पी .सी ए. क्रिकेट एकेडमी, हरियाणा को 7 विकेट से हराया। ओपनर अकुल भनोट ने सिर्फ 30 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें छह छक्के और पांच चौके शामिल थे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर.पी.सी.ए.क्रिकेट एकेडमी, हरियाणा ने 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। रेहान अली ने 43 रन, हरताज सिंह ने 29 रन, रोशन ने 23 रन, हर्ष सैनी ने 18 रन और अंशुमान यादव ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी की तरफ से, हंसराज क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला के गेंदबाजों आरव.डी सेठिया और अनिकेत राणा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि केविन सिंगला, हिरेन पठानिया और शिवम ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में, हंसराज क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला ने सिर्फ 14.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। ओपनर अकुल भनोट ने सिर्फ 30 गेंदों में 63 रनों की तेज पारी खेली, प्रथम महाजन ने भी 63 रन बनाए, अर्जुनवीर सिंह ने 26 रन और हार्दिक मोंगा ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी की तरफ आर.पी.सी.ए. क्रिकेट अकादमी, हरियाणा के गेंदबाज अनूप शर्मा ने 2 विकेट लिए।

दिन के दूसरे लीग मैच में कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने पंचकूला सी.एल. चैंप्स.क्रिकेट एकेडमी को 22 रन से हराया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी के अर्जुन यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। चंद्र मोहन सिंह चौहान ने 49 गेंदों में शानदार 87 रन, अर्जुन यादव ने 42 रन,अखिल कालंद्रा ने 52 रन , आदित्य लाडू ने 23 रन बनाए जबकि करण श्योराण ने 22 रन बनाए। गेंदबाज़ी करने वाली टीम सी.एल. चैंप्स. पंचकूला की ओर से गेंदबाज़ों ईशांत रावत और आर्यन चोकर ने 2-2 विकेट लिए जबकि रूपेश यादव और कर्तव्य जगदेव ने 1-1 विकेट हासिल किया जवाब में, 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचकूला सी.एल. चैंप्स.क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27 5 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए और यह लीग मैच 22 रनों से हार गई मनन अरोड़ा ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए, शौर्य बदक ने 47 रन बनाए,दक्ष नैन ने 47 रन बनाए,परम शाह ने 24 रन बनाए जबकि शिवांग यादव ने 26 रन बनाए गेंदबाजी की ओर से कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज पुनीत सिरोही ने 3 विकेट लिए, अर्जुन यादव और आदित्य लाडू दोनों ने 2-2 विकेट लिए, जबकि स्वस्तिक मित्तन , करण शेओरण और तेजस दोनों ने 1-1 विकेट लिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share