महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर धर्म सम्मेलन का आयोजन

दिनांक 14 फ़रवरी को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर , ऑडिट पूल कॉलोनी में धर्म सम्मेलन का आयोजन हुआ। सेक्टर 41 के सरस्वती पूजा समिति, आर डब्लू ए (RWA) ऑडिट पूल कॉलोनी एवं आदि शक्ति शिवशक्ति सेवा दल ने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया। मनंजय कुमार उपाध्याय,श्री विजय जी श्री बहादुर सिंह, श्री देवेंद्र छाबड़ा, श्री रविशंकर, श्री सुरेश आदि ने कार्यक्रम मे भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता , प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ विश्वदीप जी महानगर कार्यवाहक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।आचार्य स्वामी राजेश्वरा नन्द जी महाराज श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा महामंडलेश्वर जी ने भक्तों को शिव कथा का आस्वादन करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share