- पुष्पक फर्स्ट सोसाइटी मैनेजिंग कमेटी का चुनाव सम्पन्न
चंडीगढ़ ( )पुष्पक फर्स्ट सोसाइटी, सेक्टर 48-C, चंडीगढ़ की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव आज पुष्पक के बाय-लॉ नंबर 32 के अनुसार 3 साल के कार्यकाल के लिए हुआ जिसमे निम्नलिखित पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।
जिसमे अध्यक्ष डॉ. कृष्ण स्वरूप दाधीच, उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव तिलक राज वधवा, कोषाध्यक्ष मनमोहन शारदा सहित कार्यकारी सदस्य के रूप में
प्रदीप कुमार, श्रीमती मल्लिका खन्ना, गौरव गोयल
निर्वाचित घोषित किया गया:
इस अवसर पर
नई चुनी गई मैनेजमेंट ने बिशंभर नाथ लोल द्वारा वर्ष 2020 से 2025 तक सोसाइटी के कल्याण के लिए दी गई सेवाओं की सराहना की।
