भाजपा और मेयर ने लोकतंत्र की हत्या की है नगर निगम को शर्मसार किया है। चुने हुए पार्षदों की आवाज को दबाने के लिए मार्शल बुलाकर जबरदस्ती असंवैधानिक तरीके से नगर निगम की हाउस की मीटिंग से बाहर निकाल दिया। नगर निगम के इतिहास में ये काला दिन के रूप में देखा जाएगा। पार्षद महज अपने सवाल रखना चाहते थे जोकि उनका लोकतांत्रिक अधिकार था जिसे रोका गया वो मणिमाजरा की जमीन में हो रहें नियमो की अनदेखी के बारे में अपनी बात रखना चाहते थे उन्हें रखने नहीं दी गई और सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, पार्षद प्रेमलता ओर सचिन गालव को हाउस की मीटिंग से सस्पेंड कर दिया क्यूंकि मकसद उनकी आवाज को दबाना था। मणिमाजरा की जमीन की नीलामी को लेकर आवाज उठ रही है और कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के घोटाले की आहट पर चुप नहीं बैठेगी। जनता और शहर की आवाज बेखौफ होकर उठाती रहेगी।
Related Posts
क्लासिक्स और क्रिएटिविटी का संगम “मन भरया” के कव्वाली अंदाज़ में, स्पीड रिकॉर्ड्स और अंगद सिंह ने किया गीत रीवाइव
Chandigarh स्पीड रिकॉर्ड्स ने अंगद सिंह और पिक्सिलर स्टूडियोज़ के सहयोग से अपने नए म्यूज़िकल प्रोजेक्ट “मन भरया – कव्वाली वर्ज़न” की घोषणा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। यह आयोजन वेन्यू पार्टनर कटानी प्रीमियम के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक: सतविंदर सिंह कोहली जी और दिनेश औलक जी तथा […]
राइटर्स फोरम (डब्ल्यूएफ) का अनावरण: साहित्यिक अभिव्यक्ति और समावेशी रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने का उद्देश्य
* मौलिकता, लोकतांत्रिक भागीदारी और सार्थक साहित्यिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए नया मंच * संस्थापक और मुख्य सदस्यों की परिकल्पना — एक जीवंत समुदाय जहाँ हर लेखक को अपनी आवाज और अपनापन मिले चंडीगढ़, 27 मई 2026: एक नए साहित्यिक समूह राइटर्स फोरम (डब्ल्यूएफ) का औपचारिक शुभारंभ चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र और उससे […]
श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया
चण्डीगढ़ : श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ सैक्टर 24 में श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लाह एवं विधि विधान से मनाया इस अवसर पर कथा संकीर्तन भक्तों को संबोधित करते हुए शक्ति पीठ के पीठाधिश्वर नवीन सरहदी जी महाराज ने भक्तों को कहा कि आज ही के दिन ब्रजमंडल स्थित स्थान पर भगवान […]
