चंडीगढ़ ( ): वॉयस एंड यूनिटी संस्था द्वारा चंडीगढ़ में पीजीआई (PGI) को पांच व्हीलचेयर दान की गईं। संस्था की फाउंडर व अध्यक्ष जया गोयल ने बताया कि ‘वॉयस एंड यूनिटी’ संस्था अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए हर वर्ष पीजीआई में समय-समय पर जरूरत के हिसाब से व्हीलचेयर और दवाइयां आदि उनकी संस्था दान करती रहती है आज संस्था की और से पाँच व्हील चेयर पी जी आई को दान देते समय पीजीआई से पीआरओ नरेंद्र, एपीआरओ अमृत, रेड क्रॉस सोसाइटी से हरबंस कौर, डॉ. अनामिका, रिसेप्शनिस्ट शिवम सहित संस्था की ओर से नेहा मित्तल, जयति गोयल, नंदी गोयल, रमा गोयल, नीलम गुप्ता, उषा गुप्ता, अनिता गोयल, आरती कथूरिया और रेखा मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वॉयस एंड यूनिटी संस्था ने पीजीआई को व्हीलचेयर दान की
