यू.टी.क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ और गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने मैच जीते

आज गोवा क्रिकेट एसोसिएशन की इंडियन क्रिकेटर शिखा पांडे का ऑल-राउंड परफॉर्मेंस और
यू.टी.क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की सारा महाजन की शानदार बैटिंग

सारा महाजन ने 44 बॉल में एक छक्के और छह चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाकर शानदार और इंडियन क्रिकेटर तानिया भाटिया के तेज़ 33 रन की मदद से यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने 7वें रामा अत्रे मेमोरियल विमेंस ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन जूनियर्स टीम को 6 विकेट से हरा दिया।
आज दो लीग मैच डीएवी
सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-8, चंडीगढ़ में खेले गए
यू.टी.क्रिकेट एसोसिएशन की सारा महाजन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब जूनियर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 140 रन बनाए। खुशनवल कौर ने सबसे ज़्यादा 44 रन बनाए, ऐशमीन कौर ने 28 रन बनाए, अलीशा मेहता ने नाबाद 24 रन बनाए। श्रुति तिवारी ने नाबाद 18 रन बनाए जबकि वंशिका महाजन ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से चंडीगढ़ की गेंदबाज पूर्वी सिंह और आराधना बिष्ट दोनों ने 2-2 विकेट लिए जबकि परुषि प्रभाकर ने 1 विकेट लिया। जवाब में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया। सारा महाजन ने नाबाद 55 रन बनाए, भारतीय क्रिकेटर तानिया भाटिया ने 33 रन बनाए, पलक राणा ने नाबाद 22 रन बनाए जबकि परुषि प्रभाकर ने नाबाद 12 रन बनाए, पंजाब जूनियर्स की गेंदबाज हरमनदीप कौर ने 2 विकेट लिए जबकि अलीशा मेहता और श्रुति तिवारी दोनों ने 1-1 विकेट लिया।

दिन के दूसरे लीग मैच में भारतीय क्रिकेटर शिखा पांडे की सटीक गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी की मदद से गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को 5 विकेट से हरा दिया भारतीय क्रिकेटर और गोवा क्रिकेट एसोसिएशन की खिलाड़ी शिखा पांडे को इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 19.5 ओवर में 127 रन बनाए। देवांशी वर्मा ने 63 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली जबकि अंशिका ठाकुर ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने 4 विकेट लिए, मिताली गावंदर ने 3 विकेट लिए जबकि पूर्वा भाईडका, सुनंदा येत्रेकर और तनया नाइक सभी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 129 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 5 विकेट से जीत लिया। श्रेया सुभाष ने सर्वाधिक 37 रन बनाए गेंदबाजी की तरफ से
हिमाचल की गेंदबाज रंजना ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रीत जी कहलों और पूजा ने 1-1 विकेट लिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share