पंचकूला में गोलीकांड ने खोली कानून व्यवस्था की पोल,

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार और पुलिस प्रशासन जवाब दे : मनोज अग्रवाल
पंचकूला, 13 जून।
इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला जिलाध्यक्ष शहरी मनोज अग्रवाल ने आज सेक्टर 4 पंचकूला में हुए गोलीकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंचकूला जैसे शांत माने जाने वाले शहर में दिनदहाड़े गोली चलना आम जनता के मन में भय पैदा कर रहा है।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से साफ है कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का डर खत्म होता जा रहा है। गैंगस्टर या अपराधी कहीं पर भी किसी को भी आसानी से निशाना बना सकते हैं।
कहने को शहर में चौबीस घंटे पुलिस गश्त पर है हकीकत में पुलिस केवल वीआईपी ड्यूटी में ही व्यस्त है। शहरवासियों को पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के रहमोकरम पर छोडा हुआ है।शहरवासियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा हालात में आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने मांग की कि गोलीकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इस घटना के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इनेलो नेता ने कहा कि केवल बयानबाजी से अपराध पर नियंत्रण नहीं होगा, इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई जरूरी है। पंचकूला की जनता शांति और सुरक्षा चाहती है, इसलिए प्रशासन को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share