7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21 प्राचीन शिव मंदिर में होगा आयोजन
चंडीगढ़: भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवश्री ऋतु एक बार फिर अपने लोकप्रिय आध्यात्मिक आयोजन “कथा मेरे महादेव की (द रिदम ऑफ शिवा)” के साथ श्रद्धालुओं के बीच चंडीगढ पहुंच रहीं हैं। इस भव्य शिव उत्सव का आयोजन 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21-C स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है।
यह आयोजन भगवान शिव की आराधना, आध्यात्मिक चिंतन और शिव तत्व के गहन ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ साथ महादेव शिव व ज्योतिष के आपसी संबध पर भी केंद्रित रहेगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल हो रहे हैं जिनके बीच शिवाश्री ऋतु अपने विशेष शिव सूत्र प्रवचनों के माध्यम से उन्हैं आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगी।
इस भव्य आयोजन से चंडीगढ़ की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां जुड़ी हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में शामिल हैं: सुमिता कोहली –प्रेसिडेंट एवं को फाउंडर द लास्ट बेंचर,अमिता मित्तल वाईस प्रेसिडेंट-भारत विकास परिषद ईस्ट 1, अंजू अग्रवाल–श्री राम भंडारा समिति, श्रीमती आशा मलहोत्रा (संयोजक) इन महिला नेत्रियों ने बताया कि यह शिव महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहे इस समारोह को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान भगवान शिव की भक्ति, आध्यात्मिक प्रवचन और सामूहिक आराधना के माध्यम से भक्तों को एक दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।
शिवाश्री ऋतु का मानना है कि भगवान शिव का संदेश मानवता, आत्मज्ञान और आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी उद्देश्य के साथ “कथा मेरे महादेव की” (द रिदम ऑफ शिवा) देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और शिव तत्व से जुड़ सकें।
