प्रवीण शर्मा टीटू ने नागपंचमी के उपलक्ष्य में लगाया खीर और मालपुड़े का लंगर

  • कांग्रेस प्रधान लक्की ने भी लंगर वितरण सेवा निभाई

चंडीगढ़:–नागपंचमी और सावन माह के तीसरे सोमवार के शुभ अवसर पर सेक्टर 37 स्थित परशुराम भवन के सामने खीर और मालपुड़े और आलू की सब्ज़ी का लंगर लगाया गया। लंगर प्रसाद का यह आयोजन भगवान शिव के अनन्य भक्त और समाजसेवी प्रवीण शर्मा टीटू और उनके परिवार की तरफ से लगाया गया था। लंगर प्रसाद वितरण से पहले प्रवीण शर्मा टीटू और उनके परिवार द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और प्रसाद का भोग लगाने के बाद भक्तों में बांटा गया। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रेसिडेंट हरमोहिंदर सिंह लक्की भी इस अवसर पर भी विशेष रूप से उपस्थित थे, उन्होंने भी लंगर प्रसाद वितरण में सेवा निभाई। लोगों ने भी लंगर प्रसाद श्रद्धाभाव से ग्रहण किया और हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए।
इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यों श्रीमती संगीता शर्मा,प्रवेश क़ुर्ल, श्रेया आहलूवालिया, समीर गुप्ता, दीप्ति शर्मा, कांग्रेस नेता अच्छे लाल और विक्टर सिद्धू सहित वेंकटेशन ने भी लंगर सेवा में योगदान दिया।

समाजसेवी प्रवीण शर्मा टीटू ने बताया कि पवित्र सावन माह चल रहा है। आज तीसरे सोमवार के दिन नाग पंचमी का भी संयोग बना है। इसी पावन अवसर पर आज प्रभु भक्तों के लिए लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। आज श्रद्धा के साथ खीर- मालपुड़े और आलू की सब्ज़ी का लंगर व प्रसाद बांटा गया है, जो सावन महीने का एक पारंपरिक और लोकप्रिय प्रसाद है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share