वार्ड 25 में संगीता शर्मा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

  • सेक्टर 38-सी में निवासियों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

चंडीगढ़:-दिसम्बर माह में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों में संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस की टिकट की इच्छुक संगीता शर्मा ने भी वार्डवासियों के साथ संवाद और मुलाकातों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में संगीता शर्मा ने आज सेक्टर 38-सी में स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, साफ- सफाई, सड़क, पार्क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

संगीता शर्मा ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद और सेवा का अवसर मिलता है तो क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाकर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय लोगों से संपर्क करना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के साथ निरंतर संवाद कायम रखते हुए क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के लिए काम करना है। बैठक में स्थानीय निवासियों ने भी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव दिए।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share