चण्डीगढ़ : सेक्टर 29 स्थित श्री साईंधाम द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी साईं बाबा की भव्य विशाल पालकी शोभा एवं रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर की कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्तूबर दिन शनिवार को बाबा की मध्याह्न आरती के बाद दोपहर 1 बजे पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होगी जो सेक्टर 30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट पॉइंट से सेक्टर 35, 34, 33 व 32 के लाइट पॉइंट से होते हुए वापिस मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी। इस दौरान सेक्टर 33 स्थित टैरेस गार्डन के सामने शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती होगी व उसके बाद साढ़े छह बजे बाबा को भोग अर्पण करने के पश्चात् चाय प्रसाद का लंगर होगा। मंदिर में पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के विश्राम लेने के बाद अटूट भंडारा बरताया जाएगा।
Related Posts
शूलिनी यूनिवर्सिटी स्प्रिंग फेस्ट 2026 के दौरान शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल का 6वां संस्करण आयोजित होगा
चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी अपने खूबसूरत कैंपस में 14 से 16 मार्च तक आयोजित होने वाले शूलिनी स्प्रिंग फेस्ट 2026 के तहत शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल के छठे संस्करण की मेजबानी करेगी। तीन दिन तक चलने वाला यह फेस्टिवल रोचक बातचीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मक संवाद के लिए मशहूर […]
श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, शिवलिंग उत्पत्ति की कथा का हुआ सजीव वर्णन
चंडीगढ़, 6 फरवरी चंडीगढ़ के सेक्टर 29-ए स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में 11 फरवरी 2026 तक भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है। इस पावन कथा के वाचक […]
श्री श्री 108 मुनि गौरवानंद गिरी जी महाराज की 39वीं पुण्यतिथि पर मुनि मंदिर में 11 जुलाई से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन
चंडीगढ़, 9 जुलाई 2026: श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम), सेक्टर 23 में ब्रह्मलीन श्री श्री 108 मुनि गौरवानंद गिरी जी महाराज की 39वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 11 जुलाई से 13 जुलाई को एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जो हर वर्ष आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अत्यंत […]
