अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एआईडीवाईओ चंडीगढ़ पंजाब इकाई द्वारा महिला सम्मान बचाओ, संस्कृति बचाओ और मानवता बचाओ विषय पर 9 मार्च को ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पश्चिम बंगाल से डॉक्टर बी. एस. दास, (महासचिव, मेडिकल सर्विस सेंटर) कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए घटना के पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही महिला संगठन ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से ऑल इंडिया सचिवमंडली सदस्य ऋतु कौशिक महिलाओं की समस्याओं को लेकर बात रखेंगी। एवं एआईडीवाईओ की ओर से ऑल इंडिया सचिवमंडली सदस्य कुलदीप सिंह समाज में हो रहे पतन और युवाओं की भूमिका का ज़िक्र करेंगे। इस परिचर्चा का संचालन राज्य कन्वीनर डॉ. अमित कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में गूगल मीट के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। साथ ही इसका लाइव प्रसारण संगठन के यूट्यूब चैनल से किया जाएगा।
Related Posts
अष्टान्हिका महापर्व का हुआ भव्य समापन,
विश्वशांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान,चंडीगढ़, 29 जुलाई। श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-27 बी, चंडीगढ़ में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आज अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में […]
मनीमाजरा की बदहाल व्यवस्था को लेकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल:
गंदा पानी, टूटी सड़कें, चरमराई सफाई, जर्जर सीवरेज और लंबित NOC फाइलें बनीं बड़ी समस्या : राजबीर सिंह भारतीय लड़कियों के लिए कॉलेज, बच्चों के लिए खेल मैदान और स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग; नशे के खिलाफ अभियान का प्रस्ताव पारित “मनीमाजरा की बदहाली पर अब चुप नहीं बैठेगी एसोसिएशन!” “गंदा पानी, टूटी […]
रोल्स नेशन ने खरड़ में खोला अपना 59वां आउटलेट
रोल्स नेशन में ग्राहकों को मिलेगा कोलकाता के प्रसिद्ध काठी रोल्स, अमृतसर के प्रसिद्ध कुलचे, ताजगी भरे बर्गर, कुरकुरी सैंडविच, फ्राइज, पास्ता और चटपटी चाट के लजीज स्वाद का आनंद मोहाली, 9 सितंबर 2025 : लोकप्रिय फूड ब्रैंड “रोल्स नेशन” ने खरड़ में अपना 59वां आउटलेट खोला है। यहां पर कंपनी ने रोल्स नेशन के […]
