इनर व्हील क्लब मोहाली सिम्फनी की अध्यक्षा बनी श्रीमती अमिता अरोड़ा

मोहाली ( )इनर व्हील क्लब मोहाली सिम्फनी ने होमलैंड सेक्टर 70 के दरबार हॉल में इंस्टॉलेशन समारोह मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पी.डी.सी. श्रीमती संगीता सूद द्वारा पारंपरिक ज्योति प्रज्वलन कर क्लब के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना से हुई इस अवसर पर इनर व्हील क्लब मोहाली सिम्फनी के वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारी समिति में श्रीमती अमिता अरोड़ा को अध्यक्षा, उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सैनी, सचिव श्रीमती भावना पूरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती संध्या मलिक ,आई.एस.ओ. श्रीमती सीमा मल्होत्रा, संपादक श्रीमती कंवलजीत कौर रंगी को कार्यभार सोपा गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी को शुभकामनाएं दी इस अवसर परbअंतरराष्ट्रीय थीम “ग्रो एंड फ़्लोरिश्” से प्रेरित होकर अध्यक्षा श्रीमती अमिता अरोड़ा ने क्लब को एकजुटता, करुणा और समर्पित सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नई टीम के साथ-साथ क्लब की सभी सदस्य भी मौजूद रहीं।

समारोह का सबसे खास हिस्सा क्लब की फंडरेज़िंग परियोजना रही। इसमें टोट बैग और एप्रन की प्रदर्शनी और बिक्री लगाई गई। ये सभी सामान मसोल गाँव में क्लब द्वारा चलाए जा रहे सिलाई केंद्र की प्रशिक्षित छात्राओं ने बहुत सुंदर और मेहनत से तैयार किए थे। हर उत्पाद पर इनर व्हील क्लब का लोगो भी लगा था, जो क्लब की पहचान और सेवा भावना को दिखाता है।

इस पहल की सबसे अच्छी बात यह रही कि बिक्री से मिली आय का एक हिस्सा उन छात्राओं को भी दिया गया, जिन्होंने ये उत्पाद बनाए थे। इससे न सिर्फ उनके काम की सराहना हुई, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहन मिला।

कुल मिलाकर यह परियोजना फंडरेज़िंग, कौशल विकास और क्लब ब्रांडिंग—तीनों का शानदार मेल साबित हुई। क्लब की सदस्यों और मौजूद अतिथियों ने इस पहल की खूब तारीफ की। यह आयोजन इस बात का अच्छा उदाहरण बना कि इनर व्हील क्लब मोहाली सिम्फनी महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share