विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करे मध्यप्रदेश सरकार – महिला कांग्रेस

भारतीय महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना अधिकारी कर्नल सफ़िया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक, अमर्यादित और महिला विरोधी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह बयान न सिर्फ महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है, बल्कि देश की सेना और उन महिलाओं का भी अपमान है जिन्होंने राष्ट्र सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है।

कर्नल सफ़िया कुरैशी, जो एक सम्मानित सैन्य अधिकारी हैं, उनके विरुद्ध मंत्री विजय शाह की टिप्पणी में छिपी मानसिकता भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच को उजागर करती है। महिला कांग्रेस स्पष्ट रूप से मांग करती है कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, विजय शाह को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करें और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए।

हम मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और भी मजबूत करता है और यह दिखाता है कि कानून और संविधान के ऊपर कोई नहीं है – चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

भारतीय महिला कांग्रेस यह स्पष्ट करना चाहती है कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भाजपा सरकार ने विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो महिला कांग्रेस राज्यभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को व्यापक जन आंदोलन का रूप देगी वो भी जब तक न्याय का हक नहीं मिल जाता.

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share