“कलिया कागा मीठा-मीठा बोल, आज मेरे जोगी ने आणा है।…” जैसे बाबा के सुंदर भजनों से मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु

 

6 जून को मंदिर के समीप भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें होशियारपुर से प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सैनी बाबा के सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं करेंगे निहाल

चंडीगढ़, 5 जून 2026: सेक्टर-29 स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे 52वें वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित भव्य भजन संध्या में भजन गायक गौरव कौंडल ने बाबा बालक नाथ के सुंदर भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का समाँ बांधा और पुरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सुप्रसिद्ध भजन गायक ने बाबा बालक नाथ के मनमोहक भजनों की ऐसी सुरमयी प्रस्तुति दी कि पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

भजन संध्या के दौरान जब गौरव कौंडल ने अपने भजनों में कलिया कागा मीठा-मीठा बोल, आज मेरे जोगी ने आना है; गुफा के अंदर मां, तेरा मंदिर है, जहाँ जगमग ज्योत जल रही है; पौणाहारी वे, तूने हमारी बाँह थाम ली है।” जैसे लोकप्रिय और भावपूर्ण भजनों का गायन किया, तो श्रद्धालु भाव-विभोर होकर बाबा की भक्ति में झूम उठे। आयोजन के दौरान भक्तजन नृत्य व जयकारों के साथ बाबा की महिमा का गुणगान करते नजर आए।

उत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल मंदिर परिसर में धूना पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं सायंकालीन भजन संध्या से पूर्व परंपरानुसार ज्योति प्रचंड कर धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया।

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यह पावन धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ट्राइसिटी सहित विभिन्न राज्यों से आ रहे है। मंदिर को सुंदर सजाया गया है। श्रद्धालुओं के पानी की व्यवस्था की गई है।

भजन के उपरांत प्रतिदिन की भांति विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

आयोजन 7 जून तक विभिन्न आध्यात्मिक एवं भजन संध्याओं के साथ जारी रहेगा।

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि 6 को मंदिर के समीप भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें होशियारपुर से प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सैनी बाबा के सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि भजन संध्या का समय 7: 30 बजे ज्योति प्रचंड के बाद निर्धारित किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share