भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन ने पर्यावरण दिवस चण्डीगढ़ पुलिस सैक्टर 34D के साथ पौधारोपण कर के मनाया

हरियाली से खुशहाली
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण (पर्यावरण की सुरक्षा) के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ व टिकाऊ भविष्य की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। इसे मनाने का प्रमुख कारण पर्यावरण को बचाना: प्रकृति का अत्यधिक दोहन, वनों की कटाई, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन ने आज का पर्यावरण दिवस चण्डीगढ़ पुलिस सैक्टर 34D के साथ पौधारोपण कर के मनाया। कार्यक्रम में चण्डीगढ़ पुलिस से SDPO South की टीम: गुरमीत सिंह, एएसआई रीडर एसडीपीओ साउथ; पुष्पिंदर सिंह एमएससी; समावेश टीम; हेड कांस्टेबल सुमन; हेड कांस्टेबल महेश; हेड कांस्टेबल बलविंदर; कांस्टेबल दिनेश; कांस्टेबल अभिषेक; कांस्टेबल नेहा; कांस्टेबल निक्की; कांस्टेबल साक्षी; कांस्टेबल पिंकी; कांस्टेबल कृष्ण उपस्थित रहे।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को उज्जवल भविष्य हेतु पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियों में आगे आने के लिए प्रेरित किया और प्लास्टिक का उपयोग न करने और उसके स्थान पर कागज़, कपड़े और जूट के थैले प्रयोग करने का सुझाव दिया।

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन, चण्डीगढ़ से शास्त्री जगदीश; सुशील भाटिया; अशोक शर्मा; पायलट सिंह; विशव गुप्ता; नरेश गोयल; हरीश चंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share