शिव शक्ति ग्रुप की ओर से भव्य माता की चौकी धनास में 21 नवंबर को

चंडीगढ़, 2026:- शिव शक्ति ग्रुप की ओर से माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन 21 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक शिव एवं काली माता मंदिर, अमन कॉलोनी, धनास, चंडीगढ़ में किया जा रहा है। रात्रि 9:30 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर अमन कॉलोनी, धानास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर होगा।

आयोजक शिव शक्ति ग्रुप ने बताया कि माता की चौकी में माता रानी का भव्य दरबार सजाया जाएगा और प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा माता के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

शिव शक्ति ग्रुप के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि सपरिवार पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और लंगर ग्रहण करें।

समिति द्वारा चौकी की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share