एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल

चंडीगढ़। एसएसएन मॉडल स्कूल, डड्डूमाजरा में 17 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 4 से 10 वर्ष की आयु के 200 विद्यार्थियों ने रावण के सुंदर-सुंदर मॉडल बनाए तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रेम कौशिक ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और आचरण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल उमा शर्मा के साथ निशा जसवाल, हिमानी, गुरप्रीत, सुरभि, नेहा, प्रमिला ठाकुर, कुसुम और कुसुम सैनी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share