सुरसरगम कला मंच चंडीगढ की ओर से आज17 अक्टूबर को सांय 4 बजे गवर्नमेंट आर्ट म्यूजियम, सैक्टर 10 चंडीगढ में स्वर्गीय अभिनेता देव आनंद और किशोर कुमार की याद में “देव- किशोर: द इम्मोरटल जोडी” के नाम से “आये तुम याद हमें-8” के अंतर्गत एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया… इस कार्यक्रम में गुरर्दशन सिंह सौनी जाने माने समाजिक कार्यकर्ता मुख्य अतिथि और सीनियर्स पैशन ग्रुप के कर्नल बी.के शर्मा, यादगारे रफी सोसाईटी के बी.डी. शर्मा,
भाजपा उपप्रधान मोहाली अनुज अग्रवाल, प्रदीप शर्मा एवं सतपाल बंसल विषेश अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगीतमय कार्यक्रम के दौरान आए श्रोताओ से पर्यावरण और हिंदी फिल्मों पर आधारित क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा क्विज भी कराया गया और हर सही उत्तर पर इनाम भी दिया गया। इसके अलावा पांच अविवाहित लडकियों को “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ- हुनरमंद बनाओ और आगे बढाओ” के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत उपहार दिये गये। कार्यक्रम का संचालन डा भारत भूषण शर्मा द्वारा बडे ही प्रभावशाली ढंग से किया। क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने क्विज के माध्यम से बेहद रोचक और काम आने वाली जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने निम्नलिखित गीत गाकर उपस्थित लोगों को खुश कर दिया।
1 छोड़ दो आँचल ज़माना क्या कहेगा पेइंग गेस्ट – 1957 श्रीमती नीलम शर्मा व कर्नल बी.के. शर्मा
*2* धीरे से जाना खटीयन में छुपा रुस्तम – 1973 दीपेश इंदर
*3* मैं आया हूँ लेकर साज़ हाथों में अमीर गरीब – 1974 रिकी सलारिया
*4* बुरे भी हम भले भी हम बनारसी बाबू – 1973 केवल कृष्ण सरीन
*5* ओ मेरे राजा जॉनी मेरा नाम – 1970 नैन्सी-अंकुर
*6* माना जनाब ने पुकारा नहीं पेइंग गेस्ट – 1957 डॉ. जी.एस. मावी
*7* ख्वाब हो या कोई हकीकत तीन देवियाँ – 1965 डॉ. एच.एस. कालरा
*8* आँखों आँखों में हम तुम महल – 1969 मोना शर्मा व राज कुमार
*9* अरे यार मेरी तुम भी हो गज़ब तीन देवियाँ – 1965 –
*10* दूरियां नजदीकियां बन गईं दुनिया – 1968 पूनम शर्मा व किशोर कुमार शर्मा
*11* यारो नीलम करो सुस्ती प्रेम पुजारी – 1970 कुलदीप – तरसेम
*12* पन्ना की तमन्ना है के हीरा मुझे मिल जाए हीरा पन्ना – 1973 अनुराधा व विक्रम जीत
*13* रुक जाना ओ जाना हमसे दो बातें करके वारंट – 1975 अविनाश बंसल
*14* कैसा है मेरे दिल तू खिलाड़ी गैम्बलर – 1971 विजय टिक्कू
*15* मेरे प्याले में शराब डाल दे अमीर गरीब – 1974 हरजीत – राजेश
*16* चारु चंद्र की चंचल चितवन मनपसंद – 1980 शीनम व आर.के. टिटू
*17* ओ निगाहें मस्ताना पेइंग गेस्ट – 1957 मदन लाल
*18* जीवन के सफर में राही मुनिम जी – 1955 डॉ. अनिल शर्मा
*19* दिल की कलम से तुझको प्रेम पुजारी – 1970 डॉ. राकेश मल्होत्रा
*20* मरने की दुआएँ क्यों मांगू जिद्दी – 1948 डॉ. भारत भूषण शर्मा
स्वर्गीय अभिनेता देव आनंद और किशोर कुमार की याद में “देव- किशोर: द इम्मोरटल जोडी” के नाम से “आये तुम याद हमें-8” के अंतर्गत एक संगीतमय संध्या का आयोजन
