चंडीगढ़ कांग्रेस पहलगाम, कश्मीर में हंसते खेलते, निर्दोष लोगों की आतंकवादियों द्वारा की गई उनकी नृशंस हत्याओं पर अत्यधिक दुख एवं रोष व्यक्त करती है। चण्डीगढ़ कांग्रेस कल 24.04.2025 को सुबह 11 बजे सैक्टर 35 कांग्रेस भवन में, मारे गए भारत मां के इन सभी सपूतों की पुण्य स्मृति में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित करेगी।
सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की चंडीगढ़ प्रभारी महासचिव रजनी पाटिल इस शोक सभा में उपस्थित रहेंगी। चंडीगढ़ कांग्रेस संकट की इस घड़ी में अपने पूरे समर्थन के साथ भारत सरकार के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी का यह स्पष्ट मत है कि आतंकवादी और उन्हें पालने वाले उनके आका मानवता के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इन्हें चुन चुन कर पकड़ कर इन्हें सख्त से सख्त सज़ा दी जानी चाहिए।
पहले दिए गए कार्यक्रम के अनुसार “संविधान बचाओ रैली” जो कल 24 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली थी, रद्द कर दी गई है।
राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता चंडीगढ़ कांग्रेस
