भारतीय संस्कृतिक ज्ञान, चंडीगढ़ द्वारा आज पुष्पक सोसायटी, सेक्टर-49 में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं सामाजिक समरसता, पंजाब प्रांत के अधिकारी श्री विजय जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्री विजय जिंदल ने भारतीय संस्कृतिक ज्ञान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अनूप सरीन के नेतृत्व में संस्था समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जतिंदर कुंद्रा, बसंत कुमार, पी. के. मित्तल, मनोज भारद्वाज, प्रदीप,सुभाष चंदर, पायलट सिंह,अनिल शर्मा ,उषा मानसी उपस्थित रहे
