श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव का आयोजन 27 सितम्बर से

 

गायक बी प्राक और मुनीश बजाज आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मिले

चंडीगढ़, 21 सितम्बर 2025

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में 27
सितम्बर से 3 अक्टूबर तक सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बचन नाथ बचन जी महाराज की स्मृति में मद भागवत कथा का
आयोजन किया जाएगा I

इस अवसर पर विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज अपनी दिव्य वाणी में कथा श्रवण करवाएंगे।

गायक बी प्राक, आयोजक और मुनीश बजाज, सयोंजक आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मिले और उन्हें कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है, जो लोगों को ज्ञान की बातें बताएंगे और श्री मद भागवत कथा का पाठ करेंगे।

गायक बी प्राक ने बताया कि कथा के बाद भजन गायकों द्वारा नित्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share