पंचम दा को सुरों भरी श्रद्धांजलि, पंजाब कला भवन में सजेगी संगीतमयी शाम

चंडीगढ़। नंद एंटरटेनमेंट्स, ज़ीरकपुर की ओर से आयोजक नंदकिशोर द्वारा हिंदी फिल्म जगत के महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) को समर्पित एक भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “डिफरेंटली डिफरेंट” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में ट्राईसिटी के विभिन्न क्षेत्रों से आए गायक पंचम दा के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

शेरी बैंड के लाइव ऑर्केस्ट्रा से सुसज्जित इस कार्यक्रम में एंकरिंग संजीव कौड़ा करेंगे, जबकि साउंड इंजीनियर वेद बागड़ी, वीडियोग्राफी दयाल जी और लाइव बैंड ला ला गा मा पा के म्यूजिक अरेंजर शैरी अपनी सेवाएं देंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं संगीत प्रेमी एस.एस. प्रसाद, रंजू प्रसाद, अरुण ग्रोवर और प्रेम सागर गुप्ता उपस्थित रहेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जगदीश ढांडा, किशोर शर्मा, डॉ. सुधांशु शेखर, रोशन लाल (सेवानिवृत्त एसपी), सुरेखा, सुनील अरोड़ा, राजेश मानिक, अनीता मानिक तथा डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एन.के. शर्मा शिरकत करेंगे।

आयोजक नंदकिशोर ने बताया कि “डिफरेंटली डिफरेंट” नाम से आयोजित यह कार्यक्रम अपने प्रस्तुतीकरण और संकल्पना के कारण अन्य आयोजनों से अलग अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे कई कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं, लेकिन लाइव बैंड के साथ यह उनका पहला आयोजन है।

यह कार्यक्रम 28 जून 2026, रविवार को शाम 3:30 बजे से सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। आयोजकों ने संगीत प्रेमियों को इस संगीतमय संध्या में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share