आयुष्मान आरोग्य केंद्र में लगा मुफ़्त मेडिकल कैंप, 798 लोगों ने उठाया लाभ

मोहाली, ( ):देश में ‘स्वस्थ लोग, स्वस्थ भारत’ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आयुष मंत्रालय के सहयोग से आज आयुष्मान आरोग्य केंद्र, फेज़-9, मोहाली में एक विशाल मुफ़्त आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैंप इंचार्ज डॉ. जपनीत शर्मा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन आयुर्वेद निदेशालय पंजाब के निदेशक डॉ. रमन खन्ना और ज़िला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. ज्योति बब्बर के दिशा-निर्देशों व सहयोग से हुआ जिसका विधिवत उद्घाटन ज़िला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी द्वारा किया गया इस अवसर पर कैंप में क्षेत्र के प्रसिद्ध और अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की विस्तृत स्वास्थ्य जाँच की, जिसमें चिकित्सक दल मे डॉ. जपनीत शर्मा, डॉ. आशिमा शर्मा और डॉ. हरदीप सिंह।सहायक स्टाफ: फार्मासिस्ट विपन व हरमेश, योग प्रशिक्षक बलजीत सिंह, कविता और कर्मजीत सिंह ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली के गुर सिखाया इस कैंप मे आयुर्वेदिक ओपीडी मे 442 मरीजों और ।होम्योपैथिक ओपीडी मे 356 मरीजों की जांच कर दवाइयाँ दी गई और कैंप में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए मुफ़्त ब्लड शुगर (डायबिटीज) टेस्ट की सुविधा दी गई इस स्वास्थ्य कैंप के साथ एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत मरीजों को लगभग 100 औषधीय व छायादार पौधे बांटे गए।ये पौधे चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाने (‘द सिटी ब्यूटीफुल’) में हज़ारों पेड़ लगाने का अहम योगदान देने वाले सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता एस. बलदेव सिंह संधू द्वारा वितरित किए गए। कैंप के सफल समापन के उपरांत आयुष्मान आरोग्य केंद्र की ओर से सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी डॉक्टरों और उनके सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर पूरी टीम को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे का गमला भेंट कर सम्मानित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share