श्री दिगम्बर जैन समाज, सेक्टर 27 बी, चंडीगढ़ द्वारा दशलक्षण पर्व का शुभारंभ आज प्रातः बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया

चंडीगढ़, 28 अगस्त – श्री दिगम्बर जैन समाज, सेक्टर 27 बी, चंडीगढ़ द्वारा दशलक्षण पर्व का शुभारंभ आज प्रातः बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे सीनियर एडवोकेट श्री शैलेन्द्र जैन द्वारा प्रथम अभिषेक के साथ किया गया। तत्पश्चात प्रथम शांति धारा अनिल जैन (सेक्टर 38) ने संपन्न की। द्वितीय शांति धारा श्री रजनीश जैन (ढकोली) द्वारा सम्पन्न हुई।
समाज की महिलाओं द्वारा भव्य घट यात्रा एवं श्रीजी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री धर्मबहादुर जैन के सर पर विराजे भगवान् की छवि देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर दस दिवसीय दशलक्षण विधान का शुभारंभ हुआ, जो प्रतिदिन धार्मिक गरिमा एवं आस्था के साथ संपन्न होगा। विधान की विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारिणी लाभ्दी दीदी (हिमानी दीदी) हैं, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।विधान का आरम्भ श्री राजीव जैन सेक्टर 27, द्वारा झंडारोहण करके किया गया। आज के विधान में विशेष रूप से निम्न श्रद्धालुओं ने पात्र की भूमिका निभाई –सोधर्मेन्द्र – धर्मबहादुर जैन,शची इन्द्राणी – मेम लता जैन,यज्ञ नायक – अशोक जैन,कुबेर इन्द्र – सुभाष जैन।
आज का पूरा कार्यक्रम प्रातः 12.30 बजे सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक सात्विक भोजन ग्रहण किया।
चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली व् जीरकपुर से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर समाज पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही –अध्यक्ष : धर्मबहादुर जैन,उपाध्यक्ष : एडवोकेट आदर्श जैन,महामंत्री : संत कुमार जैन,कोषाध्यक्ष : राजा बहादुर सिंह जैन,सदस्यगण : करुण जैन, रमेश जैन, नीरज जैन, शरद जैन, विजय जैन, डॉक्टर सर्वेश जैन , इन्दरमल जैन , नितिन जैन ।
सांय काल में 6.30 बजे सामूहिक आरती की गयी , उसके बाद कौन बनेगा धर्मपति नाम की प्रतियोगिता हुई । इसके अतिरिक्त कई धार्मिक व् मनोरंजक कार्यक्रम किये गए जोकि 9.30 बजे तक चले।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share