पत्रकारों को एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया का समर्थन

चंडीगढ़ … मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पंजाब हरियाणा सहित भारत के अनेक राज्य सुविधाएं दे रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ सौतेला बर्ताव हो रहा है । जसपाल सिंह वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया चंडीगढ़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह और चंडीगढ़ प्रशासक को पत्र लिखकर चंडीगढ़ के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पंजाब हरियाणा जैसी सुविधाएं देने का निवेदन किया है ।

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया एवं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने जसपाल सिंह की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासनिक चंडीगढ़ को पत्र लिखा और आग्रह किया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए जसपाल सिंह वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया चंडीगढ़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष की तरफ से रखी गई मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए ।

चंडीगढ़ में कार्यरत सभी वर्किंग जर्नलिस्ट के कल्याण हेतु जसपाल सिंह वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया चंडीगढ़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब हरियाणा की तरह चंडीगढ़ के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 60 साल की आयु के बाद पेंशन दी जाए ।
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया एवं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने जसपाल सिंह की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासक चंडीगढ़ को पत्र लिखा और आग्रह किया कि इस बारे सहानुभूति के साथ विचार किया जाए ।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने 19 जुलाई 2019 को नोटिफिकेशन नंबर 14/20 /2019-3P/1136 व हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन नंबर 8/367/2017-3P dated 21.11.2023 अनुसार पहले ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देनी शुरू कर दी थी लेकिन दोनों प्रदेशों की राजधानी होने के बावजूद यह नोटिफिकेशन चंडीगढ़ में लागू नहीं की गई । यही बस नहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इस मुद्दे पर न्याय करने का प्रयास नहीं किया ।

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया चंडीगढ़ अध्यक्ष विनोद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसपाल सिंह और वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया एवं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन द्वारा इस मांग का समर्थन करते हुए प्रशासक चंडीगढ़ को लिखे पत्र के लिए धन्यवाद कहा और आशा की है कि जल्दी भारत सरकार और चंडीगढ़ प्रशासक चंडीगढ़ के मान्यता प्राप्त पत्रकारों कि इस न्याय संगत जायज मांग को मानकर नोटिफिकेशन जारी करेंगे ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share