Chandigarh
आज की बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 15 बी चंडीगढ़ में सुबह 11:00 हुई जिसमें हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा एवं महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2082 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के शुभ आगमन पर जो कि 30.03.2025 को है, की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी । उस दिन शहर के सभी मंदिरों में भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए एक तरह का प्रसाद दूध व जलेबी का वितरण करने का निर्णय लिया गया । मंदिरों में श्रद्धालुओं को तिलक लगाने की व्यवस्था भी होगी और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं भक्तों एवं श्रद्धालुओं को दी जाएगी । सुबह मंदिरों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी । मंदिरों में हवन भी किया जाएगा । उस दिन 2 घंटे के लिए मंदिरों में सकीर्तन होगा । मंदिर भजन संध्या का आयोजन भी कर सकते हैं। इसके अलावा फल , व्रत वाली नमकीन और सामक के चावलों वाली खीर की भी सुविधानुसार व्यवस्था कर सकते हैं । सभी मंदिरों को भव्य रूप से रोशनी से जगमगाया जाएगा । तत्पश्चात श्री बीपी अरोड़ा एवं श्री कमलेश चंद्र सूरी ने हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ में वर्ष 2025- 2026 में मनाए जाने वाले पर्व/ त्योहारों का कैलेंडर जारी किया।
श्री अरोड़ा जी एवं श्री सूरी जी ने यह भी बताया कि विक्रमी संवत 2082 के शुभ आगमन की पूर्व संध्या पर एक विशाल और भव्य सामूहिक कार्यक्रम 29.03.2025 को श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 15 बी चंडीगढ़ में शाम 6:30 से लेकर रात्रि 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक श्री बहादुर सैनी जी कैथल वाले इस शुभ अवसर पर भजनों के भक्तिरस की अमृतवर्षा करके श्रद्धालुओं को अभीभूत करेंगे । इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था की जाएगी ।
हिंदू पर्व महासभा के सभी सदस्य विशेषतया बीपी अरोड़ा अध्यक्ष, कमलेश चंद्र सूरी महासचिव, रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक, वाई के सरना, लक्ष्मी नारायण सिंगला , रामधन अग्रवाल,अजय कौशिक, विजय बंसल, रतनलाल, अनुज कुमार सहगल, एस सी गुप्ता एवं प्रवीण कृष्ण मित्तल शामिल रहे ।
