राज्यसभा सांसद श्रीमती रजनी पाटिल को कांग्रेस अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे ने चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच एस लकी और सांसद मनीष तिवारी ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से पार्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने निवर्तमान प्रभारी राजीव शुक्ला के योगदान के लिए भी आभार जताया है।