दशम पातशाह ने अपना कलगी तोड़ा जिन भाई जैता जी को सौंपा था, और उन्हें रंगरेटा गुरु का बेटा कहकर गले लगाया था, एसजीपीसी ने उन्हें सिरे से भुला दिया : जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह जी 96 करोड़ी, महापंजाब जत्थेबंदी

  • जान पर खेल कर चांदनी चौक से नवम पातशाह का शीश आनंदपुर साहिब तक लेकर आने वाले और दशम पातशाह के हाथों अमृत छकने वाले बाबा जीवन सिंह जी के योगदान को एसजीपीसी ने मान्यता नहीं दी : भाई मनिंदर सिंह जी
  • पंजाब में पहली बार बड़े स्तर पर चमकौर गढ़ी के आखिरी शहीद भाई जैता जी का 322वां शहीदी दिवस 22 नवंबर को मनाया जाएगा
  • 20 नवंबर से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम, अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद ढाडी, कविशरी और कीर्तन से संगत होगी निहाल

चण्डीगढ़ : शहीद बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) के 322वें शहीदी दिवस को समर्पित धार्मिक समागम 22 नवंबर, 2026 को चमकौर साहिब में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह जी 96 करोड़ी, महापंजाब जत्थेबंदी, सरपरस्त मनिंदर सिंह, कैप्टन चन्नण सिंह सिद्धू, मुख्य प्रचारक मनदीप सिंह विद्यार्थी व बाबा मान सिंह आदि ने उक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये समारोह शिरोमणि जरनैल साहिबजादा बाबा जुझार सिंह तथा बाबा जीवन सिंह निहंग सिंह खालसा दल की ओर से किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान माहौल उस समय तल्ख़ हो गया जब जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह जी 96 करोड़ी, महापंजाब जत्थेबंदी ने जानकारी दी कि दशम पातशाह ने अपना कलगी तोड़ा जिन शहीद भाई जैता जी को सौंपा था, एसजीपीसी ने उन्हें सिरे से भुला दिया। उन्होंने बताया कि चमकौर की गढ़ी की लड़ाई में बाबा जीवन सिंह जी ने दशम गुरु गोबिंद सिंह जी और सिख पंथ के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था।

उधर भाई मनिंदर सिंह ने भी बताया कि जान पर खेल कर चांदनी चौक से नवम पातशाह का शीश आनंदपुर साहिब तक लेकर आने वाले और दशम पातशाह के हाथों अमृत छकने वाले बाबा जीवन सिंह जी के योगदान को एसजीपीसी ने मान्यता नहीं दी।

उन्होंने बताया कि दशम गुरु ने भाई जेता जी को अपने हाथों से अमृत छका कर उन्हें बाबा जीवन सिंह का नाम दिया था। वे चमकौर गढ़ी के आखिरी शहीद भी माने जाते हैं।

कैप्टन चन्नण सिंह सिद्धू ने कहा कि बाबा जीवन सिंह के 322 वें शहीदी दिवस पर अब जरूरत है कि इतिहास के तथ्यों को दुरुस्त करके सिख धर्म के लिए उनके महान बलिदान को अमरता प्रदान की जाए।

कार्यक्रम:

जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह जी 96 करोड़ी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 9 बजे अखंड श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगी। इसके बाद 22 नवंबर को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा शहीदी बुर्ज बाबा जीवन सिंह जी, चमकौर साहिब में अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा।

इस अवसर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाडी, कविशरी एवं कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास और शहीद बाबा जीवन सिंह जी के जीवन एवं बलिदान से अवगत करवाया जाएगा।

इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अनाज मंडी, चमकौर साहिब में विशेष धार्मिक विचार-विमर्श होगा। इसमें पंजाब के महान धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व बाबा जीवन सिंह जी के जीवन, उनके योगदान और ऐतिहासिक विरासत पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

आयोजकों ने संगत से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर शहीद बाबा जीवन सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें और धार्मिक समागम में भाग लेकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 98039-49019, 84277-63593, 98720-68611 और 98724-77491

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share