विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला से खेल मंत्री गौरव गौतम ने की मुलाकात, दी बधाई

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं विधि मंत्री गौरव गौतम ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली हरियाणा की पहलवान मनीषा भनवाला से चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनीषा को हरियाणा और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गौरव गौतम ने कहा कि मनीषा भनवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि हरियाणा के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share